👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : स्वतंत्रता दिवस को लेकर शासन द्वारा कुछ गाइडलाइन जारी की गई हैं जिसके तहत 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय और बाजार खुले रहेंगे. सरकारी और गैर सरकारी कार्यालय भी खोले जाएंगे.
बता दें कि देश की आजादी के 75 साल पूरे हो रहे हैं. ऐसे में इसे पर्व की तरह मनाया जा रहा है. उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक कर अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए हैं कि हर एक जिला इसे एक इवेंट के तौर पर मनाए और स्कूल, कॉलेज, सरकारी और गैर सरकारी कार्यालय खोले रहे.
GLOBE HERO EXCHANGE OFFER *: 9289923209

































