हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में अवैध निर्माण के खिलाफ बाबा का बुलडोजर लगातार शिकंजा कस रहा है. इसी कड़ी में शनिवार को सरकारी संपत्ति को जेसीबी मशीन की मदद से मुक्त कराया गया और अवैध निर्माण को ढहा दिया.
हापुड़ के गांव कनिया कल्याणपुर में दबंगों ने पिछले पांच वर्षों से सरकारी जमीन पर अवैध रूप से कब्जा किया हुआ था. हापुड़ की जिलाधिकारी मेधा रूपम के निर्देश पर हापुड़ सदर एसडीएम दिग्विजय सिंह और तहसीलदार सदर जयप्रकाश पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे जहां जेसीबी मशीन की मदद से अवैध निर्माण को ध्वस्त कराया और सरकारी जमीन को कब्जा मुक्त कराया.
Car AC की सर्विस पर पाएं लेबर पर 50% छूट: 7417094122
























