हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुजुर्गों, श्रमिकों, महिलाओं और मानदेय कार्मिकों के लिए सौगातों का पिटारा खोला है। प्रदेश के तीन करोड़ से ज्यादा श्रमिकों को चालू वित्त वर्ष में दो हजार रुपए भरण पोषण अनुदान देने की घोषणा सरकार ने की है। वहीं वृद्धावस्था, दिव्यांगजन, विधवा और कुष्टावस्था पेंशन की धनराशि में पांच सौ रुपए प्रतिमाह की बढ़ोतरी की है। आपको बता दें कि आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में 750 रुपए की बढ़ोतरी, आशा संगिनी के मानदेय में 750 रुपए की वृद्धि, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के मानदेय में पांच सौ, मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के मानदेय में पांच सौ, आंगनबाड़ी सहायिका के मानदेय में ढाई सौ, शिक्षामित्र के मानदेय में दो हजार, अल्पकालिक अनुदेशक के मानदेय में दो हजार, एमडीएम रसोइयों के मानदेय में पांच सौ रुपए की वृद्धि करने का ऐलान किया है।
हापुड़ में चखे अमृतसरी छोले और चूर-चूर नान का स्वाद: 8979755041, 7055225333























