हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की कोठी गेट पर स्थित सरकारी अस्पताल में स्टॉफ नर्स पर लगे भ्रष्टाचार के मामले में जांच शुरू हो गई है। सूत्रों द्वारा मिली जानकारी के अनुसार स्टाफ नर्स पर भ्रष्टाचार के पहले भी आरोप लगते रहे हैं। इस बार मामले से जुड़ी कुछ वीडियो भी वायरल हो रही हैं। अधिकारी तीन दिनों के भीतर रिपोर्ट सीएमओ हापुड़ को सौंपेंगे।
आपको बता दें कि शनिवार को हापुड़ की कोठी गेट पर स्थित राजकीय महिला चिकित्सालय में स्टाफ नर्स पर डिलीवरी के बदले चार हजार रुपए की रिश्वत मांगने का आरोप लगा था। मामले की जानकारी मिलने पर हापुड़ के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुनील कुमार त्यागी पहुंचे और एसीएमओ के. पी. सिंह तथा डिप्टी सीएमओ डॉ दिनेश खत्री को जांच कर तीन दिन के भीतर रिपोर्ट सौंपने को कहा है। स्वास्थ्य अधिकारी मामले की जांच में जुट गए हैं।
गंजापन व झड़ते बालों की समस्याओं के लिए सम्पर्क करें : 9719123457 पर



























