हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में तहसीलदार विवेक भदौरिया ने पुलिस बल और पीएसी बल के साथ अल्लाहबख्शपुर गांव में 1.52 हेक्टेयर सरकारी भूमि को कब्जा मुक्त कराया. इस दौरान पालिका की भूमि से अवैध कब्जा हटवाया. एसडीएम ने बताया कि अवैध रूप से कारोबार करने वालों को नोटिस भी जारी किया गया था लेकिन सरकारी जमीन को खाली नहीं किया गया जिसके बाद प्रशासन, पुलिस बल के साथ पहुंचा और बिस्मिल्लाह, सरपंच ढाबा और साईं कृपा फार्म हाउस को ध्वस्त कर दिया. प्रशासन ने इस कार्रवाई में 1.52 हेक्टेयर भूमि को खाली करा दिया.
बता दें कि पिछले लगभग 10 वर्षों से दबंगों ने यह अवैध निर्माण किया हुआ था और 80 करोड की सरकारी संपत्ति को कब्जाया हुआ था। प्रसासन की टीम ने 25 बीघा सरकारी जमीन को कब्जा मुक्त कराया।























