हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भाकियू के पदाधिकारियों ने ध्वस्त किए गए मकान की चारदीवारी करा दी। आपको बता दें धौलाना के गांव सालेपुर कोटला में एलएमसी की जमीन बताकर गांव निवासी रिजवान का मकान ध्वस्त करने के मामले में भारतीय किसान यूनियन के नेताओं ने मकान की चारदीवारी कराई। भारतीय किसान यूनियन के तहसील अध्यक्ष देवेंद्र सिंह सिसोदिया ने बताया कि हापुड़ के जनप्रतिनिधि के इशारे पर गांव निवासी रिजवान का मकान तोड़ा गया था। इसके बाद इस जमीन पर पंचायत घर का निर्माण शुरू किया गया। पीड़ित की गुहार के बाद 26 दिसंबर से निर्माणाधीन पंचायत घर पर संगठन द्वारा धरना दिया जा रहा था। पीड़ित के साथ मिलकर किसान नेताओं ने मकान बनवाने के चलते चारदीवारी कराई। वहीं मौके पर पहुंचे तहसील कर्मियों ने इसका विरोध किया। जिसके बाद सूचना पर संगठन के जिलाध्यक्ष दिनेश खेड़ा भी मौके पर पहुंच गए। घंटों के हंगामे के बाद मामला शांत हुआ। जिलाध्यक्ष दिनेश खेड़ा का कहना है कि पंचायत घर के लिए अन्य जमीन चिन्हित है इसलिए इस जगह पर पंचायत घर नहीं बनने दिया जाएगा। अगर दोबारा पंचायत घर बनाने का कार्य शुरू हुआ तो बड़े स्तर पर धरना दिया जाएगा
ट्यूशन के लिए संपर्क करें: 9997188884



























