हापुड़, सीमन/अमित कुमार(ehapurnews.com): हापुड़ की गढ़ रोड पर स्थित नवीन मंडी के सामने प्रह्लाद नगर में खाली पड़े प्लॉट में शुक्रवार को अचानक आग लग गई। मौके पर मौजूद लोगों ने स्थानीय लोगों की सहायता से कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। सूचना मिलने पर डायल 112 तथा दमकल की गाड़ी भी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। राहत की बात यह रही कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। इस दौरान कोई नुकसान नहीं हुआ।
हापुड़ के प्रह्लाद नगर में शुक्रवार की सुबह खाली पड़े प्लॉट में लोगों ने धुआं उठते देखा जिसने आग का रूप धारण कर लिया। बता दें कि खाली प्लॉट में लोग कूड़ा डालते हैं जिसमें किसी शरारती तत्व ने आग लगा दी। आग से जहरीला धुआं निकलने लगा और स्थानीय लोगों का जीना मुश्किल हो गया। आग को बढ़ता देख लोगों ने पाइप के माध्यम से पानी डालने का प्रयास किया और दमकल विभाग, पुलिस को मामले से अवगत कराया। सूचना पाकर पुलिस और दमकल विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया जिसके बाद सभी ने राहत की सांस ली। इस दौरान कोई नुकसान नहीं हुआ। दमकल कर्मियों ने लोगों को चेतावनी दी कि कोई भी खाली प्लॉट में कूड़ा ना डालें।
Brainwaves International School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606

























