👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): गोरखपुर जीआरपी पुलिस ने फरार चल रहे चोर की धरपकड़ के लिए जनपद हापुड़ के सिंभावली क्षेत्र के गांव औरंगाबाद में दबिश दी। बताया जा रहा है कि इस दौरान आरोपी मौके से फरार हो गया।
गोरखपुर जीआरपी से आए दारोगा विजय शंकर यादव ने बताया कि औरंगाबाद के एक युवक ने चार महीने पहले दो स्थानों पर ट्रेनों में यात्रियों का सामान चोरी किया था। टीम को सूचना मिली कि आरोपी सिंभावली क्षेत्र के गांव औरंगाबाद में है जिसके बाद टीम ने दबिश दी लेकिन आरोपी फरार हो गया।
Coaching के लिए कॉल करें: 7351945695 || Shriyanshi Study Point

































