हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में सोमवार को गौभक्तों ने बड़े ही आदर व श्रद्धा भक्ति के साथ गोपाष्टमी पर्व मनाया। श्रद्धालुओं ने गाय को गुड़, हरा चारा, फल आदि खिलाया और रोली व चंदन का गायों को तिलक लगाया तथा गाय की परिक्रमा की। श्रद्धालुओं ने गौ पूजन कर परिवार में सुख-वैभव तथा विश्व कल्याण की कामना की।
गोपाष्टमी पर्व कार्तिक मास की शुल्क पक्ष की अष्टमी को मनाया जाता है। आज के दिन बड़ी संख्या मे महिलाएं व पुरुष पूजन सामग्री के साथ हापुड़ की श्री पंचायती गौशाला पहुंचे, जहां श्रद्धालुओं ने गौमाता को स्नान कर रोली व चंदन का तिलक लगाया और गाय की परिक्रमा की। श्रद्धालुओं ने गाय को गुड़, हरा चारा, फल व पूजन के तैयार किए गए खाद्य पदार्थ खिलाए और वस्त्र पहनाए। गाय के चरणो की धूल को माथे पर लगाया, साथ ही गाय चराने वाले को दक्षिणा देकर सम्मान किया। गोपाष्मी पर्व द्वापर युग से ही मनाने की परम्परा चली आ रही है, इस दिन ही भगवान श्री कृष्ण पहली बार गाय चराने के लिए जंगलों मे ले गए थे।
हापुड़: सुपर 99 से खरीदें दिवाली के लिए गिफ्ट्स और भी बहुत कुछ: 6396676540


रोस्टेड चने असुरक्षित, लाल मिर्ची पाउडर अधोमानक, लगी पेनल्टी
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत जनवरी-फरवरी 2026 के महीने में प्राप्त हुई जांच रिपोर्ट के आधार पर कई प्रतिष्ठानों से…
Read more
























