👁 0 views Views
लोकसभा चुनाव के मद्देनजर गुंडा तत्व चिन्हित
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): आगामी लोकसभा चुनाव शांतिपूर्वक सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जनपद हापुड़ की पुलिस ने ऐसे तत्वों को चिन्हित करना शुरु कर दिया है जिनकी हरकतों से चुनाव में खलल पड़ सकती है।
पुलिस के अनुसार सम्भावित हुड़दंगियों के विरुद्ध शांति भंग की आशंका से मुचलका पाबंद की कार्रवाई होना तय है। इसके अतिरिक्त शातिर बदमाशों को जिला बदर किया जा रहा है और गैंगस्टर में निरुद्ध किया जा रहा है, साथ ही नशे के सौदागरों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जा रही है। अनेक मुकद्दमों में वांछितों को खोजकर जेल की सलाखों के पीछे धकेला जा रहा है। शराब व हथियारों के धंधेबाजों को भी नहीं बख्शा जाएगा।
एक ही फोन पर कराएं किसी भी तरह का इंश्योरेंस: 9756129288:



























