धौलाना में इलेक्ट्रॉनिक की दुकान में कूमल कर एक लाख का माल चोरी










धौलाना में इलेक्ट्रॉनिक की दुकान में कूमल कर एक लाख का माल चोरी

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना क्षेत्र के मुख्य मार्ग पर पेट्रोल पंप के पास स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक की दुकान को चोरों ने बुधवार की रात अपना निशाना बनाया जहां से चोर एक लाख रुपए का सामान चोरी कर फरार हो गए। दुकानदार जब दुकान पर पहुंचा तो उन्हें चोरी का पता चला जिसके बाद उन्होंने पुलिस को मामले से अवगत कराया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई।

धौलाना के रहने वाले राजेंद्र जायसवाल ने बताया कि उनके मसूरी-गुलावठी रोड पर पेट्रोल पंप के सामने इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की दुकान है। रोज की तरह वह दुकान बंद कर चले गए थे। इसके बाद पास ही एक दुकान में सो रहे कामगारों ने उन्हें सूचना दी कि उनकी दुकान के पीछे दीवार में कूमल कर बदमाश घुसने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया। मौके पर वह पुलिस के साथ पहुंचे तो देखा कि चोरों ने दुकान में कूमल कर भीतर प्रवेश किया और एलईडी, टीवी, पंखे, प्रेस समेत अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण चुराकर फरार हो गए। इस दौरान करीब एक लाख रुपए का नुकसान हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ऋषभ चाप कॉर्नर पर रोटी-सब्जी, चाऊमीन, चाप, रोल सब कुछ उपलब्ध: 7248495020








  • Related Posts

    जाने 13 जनवरी का सब्जियों का भाव

    🔊 Listen to this जाने 13 जनवरी का सब्जियों का भाव हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): जाने 13 जनवरी का सब्जियों का भाव दिनांक: 13/02/2026 सब्जी               भाव (प्रति किलो) देशी टमाटर  …

    Read more

    मेरठ मंडल आयुक्त के निरीक्षण के दृष्टिगत 14 व 15 फरवरी को खुलेगा कलेक्ट्रेट

    🔊 Listen to this मेरठ मंडल आयुक्त के निरीक्षण के दृष्टिगत 14 व 15 फरवरी को खुलेगा कलेक्ट्रेट हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): मेरठ मंडल आयुक्त द्वारा 20 फरवरी को हापुड़ कलेक्ट्रेट…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जाने 13 जनवरी का सब्जियों का भाव

    जाने 13 जनवरी का सब्जियों का भाव

    मेरठ मंडल आयुक्त के निरीक्षण के दृष्टिगत 14 व 15 फरवरी को खुलेगा कलेक्ट्रेट

    मेरठ मंडल आयुक्त के निरीक्षण के दृष्टिगत 14 व 15 फरवरी को खुलेगा कलेक्ट्रेट

    LOC के पास तैनात हापुड़ निवासी बीएसएफ सब इंस्पेक्टर का निधन

    LOC के पास तैनात हापुड़ निवासी बीएसएफ सब इंस्पेक्टर का निधन

    पिलखुवा: चंडी मंदिर फाटक पर एक घंटे तक खड़ी रही मालगाड़ी

    पिलखुवा: चंडी मंदिर फाटक पर एक घंटे तक खड़ी रही मालगाड़ी

    दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को घर से निकाला

    दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को घर से निकाला

    चौधरी अजीत को रालोद ने याद किया

    चौधरी अजीत को रालोद ने याद किया
    error: Content is protected !!