हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र के गांव शहाबुद्दीन नगर में चोरों ने बंद पड़े मकान को अपना निशाना बनाया है। चोर बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों रुपए के आभूषण समेत अन्य सामान चोरी कर फरार हो गए। पीड़ित ने कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
गांव शहाबुद्दीन नगर निवासी अजय कुमार ने बताया कि वह फिलहाल हापुड़ में किराए के मकान में परिवार के साथ रहते हैं। 22 दिसंबर की रात को उनकी गैर मौजूदगी में चोर मकान में घुस गए और लाखों रुपए कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया और फरार हो गए। शनिवार की दोपहर पीड़ित को मामले की जानकारी हुई तो वह अपने गांव पहुंचा और पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की और तहरीर देकर पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
किफायती दामों पर खरीदें टाइल्स: 9837824010

































