हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ में चोरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है. चोरों ने अब इनवर्टर बैटरी की दुकान को अपना निशाना बनाया है. जहां से उन्होंने दुकान का शटर उखाड़कर दुकान में रखे लगभग पांच से छह लाख के माल पर हाथ साफ कर दिया. बुधवार की सुबह जब दुकानदार दुकान पर पहुंचा तो उसे चोरी का पता चला. इसके बाद पीड़ित दुकानदार ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है.
मामला हापुड़ कोतवाली क्षेत्र की मेरठ रोड पर स्थित साइलो प्रथम चौकी क्षेत्र का है जहां मेरठ रोड पर स्थित दुकान स्वामी कादिर अली मंगलवार की शाम सात बजे दुकान बंद कर घर चला गया था. बुधवार को जब आसपास के दुकानदार दुकान पर पहुंचे तो देखा कि कादिर की दुकान का शटर उखड़ा हुआ है. जानकारी मिलने के बाद कादिर दुकान पर पहुंचा जहां उसने पाया कि दुकान से लगभग पांच से छह लाख का माल चोरों ने चुरा लिया. पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है.
चूर-चूर नान वाले दे रहे हैं 20% तक की छूट: 8979755041
























