👁 0 views Views
दो बदमाशों से चोरी का लाखों का माल बरामद
हापुड़ सीमन (ehapurnews.com): पुलिस द्वारा जनपद हापुड़ मेः अपराध की रोकथाम एवं चोरों व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना सिम्भावली पुलिस द्वारा थाने के मु0अ0स0- 458/22 धारा 457/380 भादवि का सफल अनावरण करते हुए दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लाखों रूपये मूल्य का चोरी का समान व दो अवैध चाकू बरामद किए हैं।बदमाश बृजघाट का ताराचंद व गढ़मुक्तेश्वर का बाबू हैं।बदमाश कासगंज से बृजघाट आकर रहे थे।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एल्युमीनियम व कापर का तार,वायरिंग, क्लेम तथा चोरी में प्रयुक्त औजार बरामद किए हैं।पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है।
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288



























