👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): पिलखुवा के मोहल्ला शुक्लान में संदिग्ध परिस्थितियों में एक घर में आग गई। आग ने घर में रखा सारा सामान निगल लिया। मामला मोहल्ला शुक्लान निवासी राजकुमार के घर का है जहां आग लगने से सभी में हड़कंप मच गया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया लेकिन तब तक घर का सारा सामान जलकर राख हो चुका था जिसमें लाखों रुपए का नुकसान हो गया। हालांकि इस दौरान कोई जानहानि नहीं हुई।



























