हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): रेलवे विभाग व्यापारियों की सुविधा और अपनी आय बढ़ाने के लिए माल परिवहन को बढ़ावा देने का प्रयास कर रहा है। इसी क्रम में पिलखुवा रेलवे स्टेशन पर अब माल गोदाम बनाने की तैयारी रेलवे कर रहा है। माल उतार-चढ़ाव के लिए प्लेटफार्म का निर्माण भी कराया जाएगा। अतिरिक्त रेलवे लाइन भी बिछाई जाएगी। फिलहाल विभाग द्वारा प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। जल्द ही इसे मुख्यालय भेजने की तैयारी है।

आपको बता दें कि हापुड़-गाजियाबाद के बीच कई फैक्ट्रियां हैं जिनका सामान फिलहाल सड़क मार्ग से भेजा जाता है। ऐसे में नो एंट्री की दिक्कत का सामना भी करना पड़ता है और माल देरी से पहुंचता है। व्यापारियों की सुविधा को देखते हुए रेलवे ने अब माल गोदाम बनाने का फैसला लिया है। पहले लाखन स्टेशन पर माल गोदाम बनाने का निर्णय लिया और उसके साथ ही पिलखुवा रेलवे स्टेशन पर भी माल गोदाम बनाने की योजना तैयार की जा रही है।
ADMISSIONS OPEN: JMS GROUP OF INSTITUTIONS || 7827735874 || 100% PLACEMENT


























