👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों से विभिन्न विषयों में पीएचडी करने वाले शोधार्थियों के लिए एक राहत भरी खबर है. अब उन्हें हर महीने पांच हजार रुपए छात्रवृत्ति के रूप में दिए जाएंगे. विश्वविद्यालय द्वारा वेबसाइट पर आवेदन फार्म अपलोड कर दिया गया है. शोधार्थी 15 जुलाई तक स्कॉलरशिप के लिए आवेदन कर सकते हैं.
बता दें कि उन्हीं शोधार्थियों को छात्रवृत्ति मिलेगी जिनके स्रोतों को मिलाकर वार्षिक आय पांच लाख से कम है. यूजीसी नेट उत्तीर्ण होने के साथ विश्वविद्यालय द्वारा आरडीसी की संस्तुति के बाद पीएचडी में पंजीकृत और अध्ययनरत छात्रों को इस योजना से जोड़ा गया है.
Branded Men’s Wear पर 50% तक की छूट: 9927143205 || Visit Today & Get 1 Gift FREE




























