👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : अग्निपथ योजना के विरोध में कई ट्रेनों को रद्द किया गया था जिनमें से हापुड़ से गुजरने वाली अवध असम एक्सप्रेस को छोड़कर अन्य ट्रेनों के संचालन को हरी झंडी मिल गई है जिससे रेल यात्रियों को राहत मिलेगी. अवध असम एक्सप्रेस का संचालन डिब्रूगढ़ से बुधवार को होगा जो गुरुवार को हापुड़ पहुंचेगी. योजना के विरोध में जगह-जगह हो रहे विरोध प्रदर्शन की वजह से ट्रेनों को रद्द किया गया था जिनमें से अधिकांश ट्रेनों को मंगलवार को हरी झंडी मिल गई और अब जल्द ही अवध असम एक्सप्रेस भी ट्रैक पर दौड़ेगी.
GLOBE HERO EXCHANGE OFFER *: 9289923209






























