👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र के गांव हरसिंहपुर के ग्रामीणों के लिए एक खुशखबरी है. यहां रहने वाले युवाओं को अब यहां-वहां भटकने की जरूरत नहीं है. वह गांव में ही लाइब्रेरी में जाकर किताबों के जरिए विभिन्न जानकारी हासिल कर सकते हैं.
बता दें कि हरसिंहपुर में प्रधान पति पंकज शर्मा ने गुरुवार को लाइब्रेरी का फीता काटकर उद्घाटन किया जिसमें गांव के युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. लाइब्रेरी का उद्देश्य किताबें उपलब्ध कराना है जिससे ग्रामीणों को यहां-वहां भटकना न पड़े. इस अवसर पर ग्राम सचिव श्याम सुंदर, रामअवतार शर्मा, प्रवीन शर्मा, सुशांत शर्मा, तिलक शर्मा, अंशुल शर्मा, सौरव शर्मा, संदीप सैनी, आरती आदि उपस्थित रहे.

























