👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के एक लाख श्रमिकों के बच्चों को साइकिल मिलेगी. इसके लिए श्रम कल्याण बोर्ड में पंजीकृत श्रमिकों को खाते में राशि भेजी जाएगी.
उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में जिले के एक लाख 52 हजार श्रमिक पंजीकृत हैं जिनके लिए विभिन्न योजनाएं संचालित हैं जिसमें संत रविदास शिक्षा प्रोत्साहन योजना भी शामिल है. इस योजना के तहत विभिन्न कक्षाओं में पढ़ने वाले श्रमिकों के बच्चों को छात्रवृत्ति दी जाती है. साथ ही 9 से 12 वीं कक्षा उत्तीर्ण करने वाले छात्रों को साइकिल भी दी जाती है जिसके चलते इन श्रमिकों के खाते में साइकिल खरीदने के लिए राशि भेजी जाएगी.
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288





























