हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : रेलवे यात्रियों के लिए रेलवे प्रशासन ने एक राहत बड़ा कदम उठाया है। हापुड़ से गुजरने वाली 16 ट्रेनों के किराए में 30% कमी की गई है। आला हजरत एक्सप्रेस का किराया पहले 50 था अब 35 रह गया, पूर्णागिरी एक्सप्रेस का किराया पहले 55 था अब 40 रह गया, सद्भावना एक्सप्रेस का पहले 50 था अब 35 रह गया, मंसूरी एक्सप्रेस का किराया पहले 50 था अब 35 रह गया, लखनऊ मेल का किराया पहले 55 था अब 40 रह गया, पद्मावत एक्सप्रेस का किराया पहले 65 था अब 45 रह गया, रानीखेत एक्सप्रेस का किराया पहले 50 था अब 35 रह गया, नौचंदी एक्सप्रेस का किराया पहले 45 था अब 30 रह गया, संगम एक्सप्रेस का किराया पहले 45 था अब 30 रह गया, फैजाबाद एक्सप्रेस का किराया पहले 50 था अब 35 रह गया, सत्याग्रह एक्सप्रेस का किराया पहले 45 था अब 30 रह गया, इंटरसिटी एक्सप्रेस का किराया पहले 60 था अब 42 रह गया, काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस का किराया पहले 65 था अब 45 रह गया, अवध असम एक्सप्रेस का किराया पहले 65 था अब 45 रह गया, राज्यरानी एक्सप्रेस का किराया पहले 60 था अब 42 रह गया। आपको बता दें कि हापुड़ रेलवे स्टेशन से 22 ट्रेनें गुजरती हैं जिनमें से 16 का किराया कम किया गया है ट्रेनों के नंबर भी बदले गए हैं। कोरोना के बाद किराया बढ़ने से यात्रियों को खासी परेशानी हो रही थी लेकिन अब रेलवे यात्रियों को राहत मिलती नजर आ रही है।
Raymond से खरीदें शादी के कपड़ें, 15% तक छूट, 8791513811
























