👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): गुड मार्निग ग्रुप के आह्वान पर ग्रुप के स्वयंसेवकों व नागरिकों ने श्रमदान कर रेलवे पार्क में सफाई अभियान चलाया। यह अभियान गत कई सप्ताह से हर रविवार को चलाया जा रहा है जिसमें लोग श्रमदान कर रहे है।
ग्रुप के अध्यक्ष संजय डावर व सचिव सत्येंद्र गौड ने संयुक्त रुप से बताया कि लाकडाउन के कारण रेलवे पार्क गत कई माह से बंद था जिस कारण पार्क में कूड़े के ढेर लगे है। रेलवे पार्क खुलने के बाद गु्रप द्वारा पार्क की सफाई अभियान चलाया जा रहा है। पार्क की सफाई के बाद सुबह पार्क में भ्रमण करने वालों की संख्या बढ़ रही है। स्वच्छता से रोग दूर भागता है और मनुष्य स्वस्थ्य रहता है।
इन्वेस्ट करें 10.30 लाख* और पाएं 6,000 प्रति माह तक किराया. Call: 9540030099





























