हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): गोल्डन लायंस क्लब के तत्वावधान में गुरुवार को गढ़ रोड स्थित सेंचुरी पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस मनाया गया जिसके अंतर्गत सेंचुरी पब्लिक स्कूल की शिक्षिकाओं में डॉ सुनीता शर्मा, गायत्री धूत, श्रीमती राज गोयल , पारुल सिंह, संजू सिंह को गोल्डन लायंस क्लब की अध्यक्षा दीपाली कंसल ने स्मृति चिन्ह व एक तुलसी का पौधा देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा शिक्षक हमारे जीवन के लिए अनमोल है हमें उनका सम्मान करना चाहिए वे हमारी भावी पीढ़ी को शिक्षित करके राष्ट्र निर्माण में सहायक हैं । जोन चेयरपर्सन लिली आहूजा ने कहा शिक्षक हमारे जीवन को नई दिशा प्रदान करते हैं। सचिव किरण गोस्वामी,कोषाध्यक्ष राशि कंसल, कुसुम गोयल, निशा अग्रवाल , अर्चना कंसल एवं बीना वर्मा आदि सदस्यो का सहयोग भी सराहनीय रहा।
निवेश करने का सुनहरा मौका
आनंद विहार हापुड़ में हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण द्वारा स्वीकृत दुकान एवम ऑफिस ।
DM कार्यालय के बराबर में
होशियारी देवी हॉस्पिटल के सामने
पार्किंग सुविधा के साथ
लोन सुविधा उपलब्ध
15.88 लाख से शुरू ।
पाएं coin हर बुकिंग पर ।
ऑफर केवल 10 बुकिंग पर मान्य ।
संपर्क: 9520807055



























