हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ में निर्माण श्रमिकों के गोल्डन कार्ड बनाए जाने हेतु जनपद में 25 जुलाई 2022 से 14 अगस्त-2022 तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत जनपद के समस्त जन सुविधा केंद्रों पर गोल्डन कार्ड बनाए जा रहे। उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अंतर्गत बोर्ड द्वारा प्राप्त सूची के आधार पर अच्छादित पंजीकृत निर्माण श्रमिकों एवं उनके परिवार के सदस्यों के जीवन स्तर मे गुणात्मक सुधार लाने के उद्देश्य से आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत विशेष अभियान चलाकर श्रमिकों के गोल्डन कार्ड बनाए जा रहे है। उक्त अभियान तथा श्रम विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के प्रचार-प्रसार हेतु निर्माण श्रमिकों को जागरुक करने हेतु प्रचार प्रसार वाहन को प्रेरणा सिंह, मुख्य विकास अधिकारी हापुड़, वीरेंद्र सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी हापुड़, सर्वेश कुमारी, सहायक श्रमायुक्त, हापुड़, एवं विजयपाल सोनकर, श्रम प्रवर्तन अधिकारी हापुड़ द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गाय। सभी निर्माण श्रमिकों से अपील की जाती है कि वह अपने निकटतम जन सुविधा केंद्र, आयुष्मान मित्र, प्रत्येक कोटेदार तथा श्रम विभाग से सम्पर्क स्थापित कर दिनांक 14 अगस्त से पहले अपना गोल्डन कार्ड बनवा ले, ताकि गोल्डन कार्ड द्वारा 5 लाख रुपए तक का निशुल्क इलाज करा सके। ऐसे निर्माण श्रमिक जिनके पंजीयन/ नवीनीकरण नहीं है वह भी अपने निकटतम जन सुविधा केंद्र के माध्यम से अपना पंजीयन कराकर बोर्ड द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ उठाएं।
I.I.E.M. ग्रुप की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को कांवड़ यात्रा, महाशिवरात्री, रक्षाबंधन, स्वतंत्रता दिवस एवं जन्माष्टमी की हार्दिक

























