हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ में स्थित कुचेसर रोड चौपला पर महात्मा गांधी दास की स्मृति में आयोजित विराट दंगल में बुधवार को स्वर्ण पदक विजेता साक्षी मलिक पहुंची जहां उनका फूल मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया गया और पुलिस का कड़ा पहरा रहा। दंगल में पहलवानों ने दम दिखाया। संयोजक चौधरी पवन वीर सिंह ने बताया कि स्वर्ण पदक विजेता साक्षी मलिक को देखकर जनता में खुश आई नजर।दंगल में बड़े-बड़े पहलवानों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। दंगल में हिंदकेसरी क्रांति सेना हनुमान अखाड़ा छत्रसाल स्टेडियम दिल्ली, मेरठ, गाजियाबाद, हरियाणा, सहारनपुर, बुलंदशहर समेत कई राज्यों से आए पहलवानों ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर गोल्ड मेडलिस्ट साक्षी ने कहा कि बेटियां भी आजकल दंगल में हिस्सा ले रहे हैं। ऐसे में उनके माता-पिता का साथ होना बहुत जरूरी है।
दंगल संयोजक चौधरी कंवर सिंह ने बताया दंगल में 500 रुपए से लेकर दो लाख एक हजार तक की कुश्ती कराई जाती है।




























