वायरल फैलने से बकरी का दूध हुआ महंगा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के शहरी व ग्रामीण इलाकों में जैसे-जैसे वायरल पैर पसारता जा रहा है, वैसे-वैसे ही बकरी के दूध की मांग बढ़ती जा रही है। एक सप्ताह में बकरी के दाम दो गुना हो गए है यानि कि 30 रुपए लीटर से 60 रुपए प्रति लीटर तक हो गए है। बताते है कि बकरी के दूध से प्लैट्स बढ़ती है। बकरी पालकों के ठिकाने पर ग्राहकों की लाइन भोर होते ही लग जाती है। जब भी वायरल फैलता है, तभी बकरी के दूध की मांग बढ़ जाती है।
बकरी के दूध की खूबियां- बकरी के दूध में वसा की मात्रा कम होती है। कैल्शियम और फास्फोरस अधिक मात्रा में पाया जाता है। फैट कम होने से यह डेंगू के मरीजों के लिए फायदेमंद होता है। डेंगू का मरीज जितनी मात्रा में तरल पदार्थ लेगा, उतनी जल्द ही स्वथ्य होगा। ये सब चीजें बकरी के दूध में पाई जाती है। इसमें विटामिन-ए और बी की बहुतायत होती है।
एक ही फोन पर कराएं किसी भी तरह का इंश्योरेंस: 9756129288:



























