
माघ पूर्णिमा पर दान का विशेष महत्व
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): माघ पूर्णिमा पर्व 01 फ़रवरी रविवार को अनेक शुभ योग के साथ मनाया जा रहा है जिसमें स्नान -दान कर श्रद्धालु पुण्य प्राप्त करेंगे। भारतीय ज्योतिष कर्मकांड महासभा के अध्यक्ष ज्योतिर्विद पंडित के0 सी0 पाण्डेय काशी वाले ने बताया कि पूर्णिमा तिथि 01 फरवरी रविवार को सुबह 5 बजकर 52 मिनट से पुष्य नक्षत्र के साथ प्रारम्भ होकर देर रात्रि 3 बजकर 39 मिनट तक रहेगा। शुभ मुहूर्त सूर्योदय के साथ ही रविपुष्य योग, सर्वार्थसिद्धि योग, प्रीति योग तथा सुबह 10.18 बजे से आयुष्मान योग के साथ पूरे दिन रहा। साथ ही शुक्र का उदय होने से पिछले डेढ़ महीने से बंद शुभ मंगल कार्य भी प्रारम्भ हो जाएगा जबकि पहला विवाह मुहूर्त 3 फरवरी से रहेगा निर्णय सिंधु व भविष्य पुराण, स्कंदपुराण आदि धर्मग्रंथो के अनुसार इस दिन गंगा स्नान, श्री सत्यनारायण व्रत कथा व दान का विशेष महत्त्व है इसके साथ ही एक मास से प्रयागराज में चल रहा कल्पवास व माघ स्नान भी पूर्ण हो जाएगा माघ पूर्णिमा को तिल, ऊनी कपड़े, कम्बल आदि का दान ब्राह्मण को एवं जरुरतमंद को अवश्य करना चाहिए, माघ पूर्णिमा को ही श्री रविदास जयंती भी मनाया जाता है।
जय गुरुदेव ज्वेलर्स से खरीदें सोने, चांदी व डायमंड की ज्वेलरी: 9634998846
























