👁 0 views Views
बालिकाओं ने लिया मेहंदी, ढोलक का प्रशिक्षण
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भारत विकास परिषद पिलखुवा के तत्वावाधान में आयोजित सात दिवसीय निःशुल्क ग्रीष्मकालीन शिविर से सैकड़ों बालिकाएं लाभान्वित हुई। शिविर में बालिकाओं को ढोलक, मेहंदी व ब्यूटीशियन आदि का प्रशिक्षण दिया गया। शिविर का उद्देश्य बालिकाओं को स्वावलम्बी बनाना था।
नगर पालिका परिषद पिलखुवा के चेयरमैन विभु बंसल ने समापन समारोह में उपस्थित होकर बालिकाओं का आशीर्वाद दिया और कहा कि वे अपने अनुभव का अन्य बालिकाओं से शेयर करें और उन्हें प्रशिक्षित करें। इस मौके पर लक्ष्मी मित्तल, सुषमा बंसल, यशोदा अग्रवाल, बीना गोयल, शैफाली गुप्ता आदि उपस्थित थी।
किराने के सामान की फ्री होम डिलीवरी : 7302805950






























