
हस्तशिल्प कला प्रदर्शिनी मे बालिकाओं ने दिया प्रतिभा का परिचय
हापुड सीमन (ehapurnews.com): हापुड के पास के उच्च प्राथमिक विद्यालय घूँघराला के मीना मंच टीम ने सुगमकर्ता पूजा मैम एवं पावर एंजेल आलिया के नेतृत्व में वार्षिक हस्त शिल्प कला प्रदर्शिनी का आयोजन किया।प्रदर्शनी मे बालिकाओं के हाथो से बने सिलाई, कढ़ाई, बुनाई, चित्र कला, पेपर क्रैफ्टिंग,सजावटी सामान आदि का प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर शिक्षिका श्रीमती पूजा चतुर्वेदी, मिथलेश कुमारी, तनवीर आलम(प्रधानाध्यापक ), दिलशाद प्रधान,आलिया, रुकय्या, महकशा, फ़िज़ा, जन्नत, फरहीन, आफिया, फरहाना, अक्सा एवं सम्मानित अभिभावक उपस्थित रहे। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हापुड़ ने बच्चो को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया,
अत्यंत कुशल प्रतिभावान बालिकाये सफलता की सीढ़ियां चढ़ती हुई भावी जीवन मे इस क्षेत्र में करियर बना सकती हैं। बेसिक शिक्षा विभाग हापुड़ ने उनके उज्वल भविष्य की कामना की।
लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025

























