हापुड़, सीमन(ehapurnews.com):हिंदी प्रोत्साहन समिति हापुड़ “संस्कृति “के तत्वावधान में ऑनलाइन काव्य पाठ प्रतियोगिता आयोजित कराई गई। मुख्य अतिथि हिंदी प्रोत्साहन समिति के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अनिल बाजपेई एवं विशिष्ट अतिथि स्नेह विकास उत्तराखंड बाजपुर से थे काव्य प्रतियोगिता में सृष्टि, खुशी सैफी, ख्याति भारद्वाज, एली भारद्वाज, आराध्या कौशिक, लव, लावण्या,दिशा वर्मा, कुमकुम सैनी,पायल, आदि ने प्रतिभाग किया| डॉ अनिल बाजपेई जी ने आदि काल से लेकर आधुनिक काल तक की कविताओं व कवियों को एक सूत्र में बांध दिया | विशिष्ट अतिथि ने कहा कि हिंदी को केवल काव्य तक ही सीमित ना रखकर आम जिंदगी में भी शामिल रहना चाहिए। काव्य प्रतियोगिता में क्रमशः प्रथम द्वितीय तृतीय लव आराध्या ख्याति, एली, दिशा रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता व संचालन मुक्ता शर्मा ने किया संयोजिका व सचिव डॉक्टर मीनू वर्मा, पल्लवी गोयल, स्वाति सिंह अल्वी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की निर्णायक साधना, आराधना मोदीनगर से, साधना ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा ऐसे कार्यक्रम पर हमें बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करना चाहिए। हमें दूसरे बच्चों से आगे निकलने की प्रेरणा मिलती है। आराधना ने छात्राओं को प्रथम ,द्वितीय ना कर यह संदेश दिया के बच्चों को सदैव बिना हार जीत की परवाह करे बिना आगे रहना चाहिए।
डा. मीनू वर्मा ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
B.TECH, B.PHARM, B.ARCH, BCA, BBA, MBA, M.PHARM में एडमीशन के लिए कॉल करें: 7251000130/31




























