👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ की मौदीनगर रोड पर स्थित श्रीमती ब्रह्मा देवी विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी की आठ छात्राएं नेशनल शूटिंग प्रतियोगिता की तैयारियों में जुट गई हैं। दरअसल 11 नवंबर से नेशनल शूटिंग प्रतियोगिता का आयोजन भोपाल में किया जा रहा है जिसमें ब्रह्मादेवी की आठ छात्राओं का चयन हुआ है। सभी आठ छात्राएं शूटिंग की तैयारियों में जुट गई हैं। भोपाल में यह प्रतियोगिता 11 नवंबर से 4 दिसंबर तक आयोजित होगी जिसमें छात्रा यशी शर्मा, तानिया चौधरी, एलीना, हर्षिता चौटाला, अनन्या त्यागी, आदिति चौधरी, प्रकृति चौधरी, पूरवा पंवार का चयन हुआ है।





























