प्रशिक्षण शिविर के समापन पर बालिकाएं सम्मानित










हापुड़ सीमन(ehapurnews.com):श्रीमती कमला अग्रवाल गर्ल्स इंटर कॉलेज हापुड़ में गुरुवार को भारत विकास परिषद मुख्य शाखा द्वारा संचालित बालिका शिविर का समापन समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में योगेश वशिष्ठ(महिला एवं बाल विकास क्षेत्रीय सचिव), सुमन गुप्ता (राज्य अध्यक्ष), बीना गोयल (हापुड़ जिला महिला प्रमुख) उपस्थित रहें।
समारोह का शुभारंभ भारत माता व स्वामी विवेकानंद के समक्ष फूल माला अर्पण कर व दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके उपरांत गणेश वंदना व राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् गाया गया। भारत विकास परिषद एवं श्रीमती कमला अग्रवाल गर्ल्स इंटर कॉलेज ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों को पटका पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया । शिविर में सौंदर्य कला ,मेहंदी, नृत्य, पाक कला, अंग्रेजी बोलना आदि विभिन्न प्रतिभाओं को प्रशिक्षित शिक्षकों द्वारा भली-भांति सिखाया गया तथा शिविर के अंतिम दिन सभी प्रतिभाओं को छात्राओं द्वारा प्रस्तुत भी किया गया। शिविर प्रबंधक ममता शर्मा ने सभी भारतीयों को अपनी संस्कृति से जुड़े रहने का संदेश दिया तथा सभी विद्यार्थियों को कम से कम 10 वृक्ष लगाने का संकल्प दिलवाया। विद्यालय के निदेशक सुनील कांत आहलूवालिया, प्रधानाचार्या पारुल शर्मा तथा को० एड० प्रधानाचार्या, हिमानी अग्रवाल ने संबोधित करते हुए भारत विकास परिषद का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का समापन जन गण मन द्वारा किया गया। शिविर को संपन्न कराने में भारत विकास परिषद के प्रमुख सदस्य ममता शर्मा, प्रतिभा भूषण, रजनी मित्तल, आशा गुप्ता, शिखा गर्ग व समस्त परिषद परिवार का पूर्ण सहयोग रहा एवं इस अवसर पर विद्यालय की उप-प्रधानाचार्या रेखा तोमर तथा शिक्षक-शिक्षिकाओं का सहयोग रहा।

अब घर बैठे कराएं इंश्योरेंस: 9756129288







Related Posts

हापुड़: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी गाड़ी, चार लोग घायल

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र में सड़क हादसे के दौरान एक गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। सड़क हादसे के…

Read more

साइबर ठगों के हलक से पुलिस ने 40 हजार रूपए निकाले

🔊 Listen to this साइबर ठगों के हलक से पुलिस ने 40 हजार रूपए निकालेहापुड सीमन (ehapurnews.com):हापुड जनपद में साइबर अपराध की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

हापुड़: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी गाड़ी, चार लोग घायल

हापुड़: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी गाड़ी, चार लोग घायल

साइबर ठगों के हलक से पुलिस ने 40 हजार रूपए निकाले

साइबर ठगों के हलक से पुलिस ने 40 हजार रूपए निकाले

निर्माणाधीन अस्पताल से चोरी करते आरोपी को लोगों ने पकड़ा

निर्माणाधीन अस्पताल से चोरी करते आरोपी को लोगों ने पकड़ा

नाबालिग से रेप ,गया जेल

नाबालिग से रेप ,गया जेल

हेलीकॉप्टर से दुल्हनिया को लेने आया दूल्हा

हेलीकॉप्टर से दुल्हनिया को लेने आया दूल्हा

एआई आत्म निर्भर भारत पर सेमिनार

एआई आत्म निर्भर भारत पर सेमिनार
error: Content is protected !!