हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र के एक गांव में रेलवे ट्रैक पर एक किशोर का शव मिलने के मामले में एक नया मोड़ आ गया है। बताया जा रहा है कि किशोर की मौत के बाद उसकी प्रेमिका की भी मौत हो गई। मृतक की कॉल डिटेल के आधार पर पुलिस किशोरी के घर पहुंची तो यह बात सामने आई।

आपको बता दें कि दो दिन पहले सिंभावली के एक गांव निवासी किशोर का शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला था। परिजनों ने हत्या की आशंका जाहिर की थी। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए सीडीआर निकाल कर जांच की तो प्रकाश में आया कि किशोर की मौत से पहले उसने काफी देर तक एक नंबर से बातचीत की है।

जब पुलिस ने नंबर की लोकेशन ट्रेस की तो पड़ोसी गांव पहुंची जा पता चला कि मोबाइल चलाने वाली किशोरी की मौत हो चुकी है। किशोर और किशोरी की मौत में 12 घंटे का अंतर है। ऐसे में यह मामला प्रेम-प्रसंग से भी जुड़ा बताया जा रहा है।
VIDEO: नोएडा नहीं बल्कि हापुड़ में कराएं कार की Ceramic Coating, Rubbing : 9719491595






























