हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): थाना हाफिजपुर के गांव अब्दुलापुर मोड़ी के जंगल में 14 जून की शाम को एक 35 वर्षीय व्यक्ति राजकुमार पुत्र बूली निवासी गांव चचोई की लाठी-डंडों से निर्दयता पूर्वक पीट-पीट कर अधमरा करने और फिर गला दबा कर हत्या करने के आरोप में थाना हाफिजपुर पुलिस ने छह हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि एक अन्य आरोपी फरार है। पुलिस ने हत्यारोपियों के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त लाठी-डंडे, बीस हजार रुपए नकद तथा मृतक की बाइक बरामद की है। हत्या का कारण मृतक का एक आरोपी की पत्नी से प्रेम प्रसंग होना बताया जा रहा है।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने बताया कि एक सूचना पर थाना हाफिजपुर पुलिस ने 14 जून की शाम को गांव अब्दुलापुर मोड़ी के जंगल से एक 35 वर्षीय व्यक्ति का शव बरामद कर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया था। मृतक की पहचान गांव चचौई के राजकुमार के रुप मे की गई थी। मृतक के शरीर पर चोट तथा गर्दन पर निशान थे। मृतक राजकुमार के एक हत्यारोपी सुशील की पत्नी पूनम से प्रेम सम्बंध थे जिसका विरोध महिला का पति करता था, परंतु राजकुमार व महिला हरकतों से बाज नहीं आए। आरोपियों ने एक योजना के तहत राजकुमार को अब्दुल्लापुर मोड़ी के जंगल में बुला लिया। लाठी-डंडों से पीट-पीट कर मार डाला।

पुलिस ने बताया कि मृतक राजकुमार के गांव के ही विवेक व हेमलता पर करीब तीन लाख रुपए बकाया था जिन्हें लेने के लिए मृतक को बुलाया गया था और उसे बीस हजार रुपए भी दिए, तभी गांव के ही राजू, आकाश, भूरा व सुशील भी आ धमके और राजकुमार को जंगल में ले जाकर निर्दयता पूर्वक हत्या कर दी। पुलिस ने 6 हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि एक अन्य आरोपी फरार है। सभी आरोपी गांव चचौई के निवासी है।
भारी डिस्काउंट पर खरीदें एसी, कूलर, पंखे, फर्नीचर आदि : 9286716214


































