
बोतल चुगने निकली बालिका गायब
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): सड़क पर प्लास्टिक की खाली बोतल चुगने के लिए एक 10 वर्षीया बालिका के घर न पहुंचने पर परिवारजन ने हापुड़ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पुलिस के अनुसार मोहल्ला रामगढ़ी से एक 10 साल की लड़की दो दिन पहले बोतल चुगने के लिए घर से निकली थी परंतु शाम तक घर नहीं पहुंची। परिवारजन हापुड़ कोतवाली पहुंचकर बालिका के गुम होने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
VIKAS GLOBAL SCHOOL || ADMISSION OPEN: NURSERY TO IX & XI : 8710848586, 8710868788

























