विकसित उत्तर प्रदेश के लिए सुझाव देने में छात्राएं आगे












विकसित उत्तर प्रदेश के लिए सुझाव देने में छात्राएं आगे
हापुड, सीमन/सुरेश जैन(ehapurnews.com):विकसित उत्तर प्रदेश 2047 अभियान में हापुड़ के विद्यालयों की उत्कृष्ट भागीदारी बढती ही जा रही है और छात्र-छात्राएं उतासाह के अपने-अपने सुझाव साझा कर रहे है।
विकसित उत्तर प्रदेश 2047 अभियान के अंतर्गत जनपद हापुड़ के आर्य कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज तथा श्री जैन कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज में सुझाव संग्रहण कार्यक्रम बड़े उत्साह एवं जागरूकता के साथ आयोजित किए गए। दोनों कार्यक्रमों का संचालन जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय हापुड़ द्वारा नामित नोडल अधिकारी अमित कुमार शर्मा के कुशल निर्देशन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। छात्राओं, शिक्षकों एवं अभिभावकों ने QR कोड स्कैन कर विशिष्ट उत्साह के साथ अपने मूल्यवान सुझाव साझा किए और प्रदेश के विकास में अपनी सक्रिय भागीदारी दर्ज कराई।
आर्य कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज की प्रभारी प्रधानाचार्या श्रीमती अर्चना गौतम व श्री जैन कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या श्रीमती पारुल त्यागी ने कहा कि इस प्रकार के नवाचारी अभियान छात्राओं में जनसहभागिता और राष्ट्र निर्माण की चेतना विकसित करते हैं।
कार्यक्रमों के दौरान छात्राओं ने शिक्षा, महिला सुरक्षा, स्वास्थ्य सेवाएँ, पर्यावरण संरक्षण, स्टार्टअप, स्वच्छता, रोजगार, डिजिटल सेवाएँ तथा कौशल विकास जैसे विषयों पर अत्यंत रचनात्मक एवं प्रभावशाली सुझाव प्रस्तुत किए। विद्यालय परिसरों में विकास एवं जागरूकता को लेकर उत्साहपूर्ण वातावरण देखने को मिला।
कार्यक्रमों के अंत में दोनों विद्यालयों की प्रधानाचार्याओं ने नोडल अधिकारी अमित कुमार शर्मा के मार्गदर्शन एवं प्रभावी संचालन हेतु आभार व्यक्त किया।
आर्य कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज कार्यक्रम में शिप्रा श्रीवास्तव, पल्लवी, प्रीति अग्रवाल, डॉ. रेखा रानी, सना, अंतिम, आरती गुप्ता तथा श्री जैन कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज कार्यक्रम में शशि गौतम, पूजा गुप्ता, नीति शर्मा, अंकिता निशी शर्मा, अली मोहम्मद, प्रशांत त्यागी एवं स्नेहा केसरवानी सहित विद्यालय की शिक्षिकाएँ व छात्राएँ उपस्थित रहीं।

हापुड़: पायल डिजाइनर कलेक्शन से होलसेल दामों पर खरीदे लेडीज़ कलेक्शन: 7417105068











  • Related Posts

    ई-रिक्शा की बैटरी में आग लगने से मचा हड़कंप

    🔊 Listen to this ई-रिक्शा की बैटरी में आग लगने से मचा हड़कंप हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की गढ़ रोड पर स्थित देवनंदिनी फ्लाईओवर के नीचे ई-रिक्शा की बैटरी में…

    Read more

    जैन शिकंजी की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र के कुचेसर चौपला, NH-9 हाईवे पर स्थित जैन शिकंजी के संचालक ने सभी क्षेत्रवासियों एवं देशवासियों को होली…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ई-रिक्शा की बैटरी में आग लगने से मचा हड़कंप

    ई-रिक्शा की बैटरी में आग लगने से मचा हड़कंप

    जैन शिकंजी की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं

    जैन शिकंजी की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं

    कुचेसर चौपला पर पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान, काटे चालान

    कुचेसर चौपला पर पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान, काटे चालान

    कुचेसर चौपला पर पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान, काटे चालान

    कुचेसर चौपला पर पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान, काटे चालान

    लोन दिलाने के बहाने दर्जनों महिलाओं को ठगा

    लोन दिलाने के बहाने दर्जनों महिलाओं को ठगा

    पत्नी ने पति पर लगाया मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का आरोप

    पत्नी ने पति पर लगाया मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का आरोप
    error: Content is protected !!