हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी छात्रा के साथ नशीला पदार्थ सुंघा कर सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। छात्रा ने कोतवाली में तहरीर देकर मामले में कार्रवाई की मांग की है।
छात्रा का कहना है कि वह बृजघाट चेक पोस्ट पर उतर कर पैदल घर जा रही थी कि गावड़ी वाले रास्ते पर तीन युवक कार में आए और जबरदस्ती उसे कार में बैठाने लगे जिसका विरोध करने पर आरोपियों ने नशीला पदार्थ सुंघा कर छात्रा को बेहोश कर दिया जिसके बाद आरोपी युवक गाड़ी में डाल कर अपने साथ छात्रा को ले गए और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। साथ ही उसके साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता किसी तरह उनके चुंगल से भागकर आई और थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
Best Offer: 8979755041
S.S. Fastfood लाएं हैं आपके लिए खास ऑफर:
(हाफ रेट में फुल चाप का मजा)
– अफ़गानी चाप (FULL) : 100/- प्लेट
– चूरचूर नान : 100/-
पता: श्रीनगर, हापुड़

































