
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव वनखंडा में बंदरों के झुंड को देख डेढ़ साल की एक बच्ची रेलिंग से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। बच्ची घर की छत की रेलिंग पर खड़ी थी जो डर के कारण रेलिंग से नीचे गिर गई। बच्ची को उपचार चल रहा है।
वनखंडा निवासी सौरभ त्यागी की डेढ़ साल की बेटी राध्या त्यागी घर की छत पर रेलिंग के सहारे खड़ी थी। तभी बंदरों का झुंड छत पर पहुंच गया। बंदरों को देख बच्ची घबरा गई और रेलिंग से करीब 5 फीट नीचे गिर गई। जिससे बच्ची को गंभीर चोट आई है। परिजन तुरंत बच्चों को अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उसका उपचार जारी है।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069



























