
सड़क हादसे के दौरान स्कूटी सवार युवती घायल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र की गढ़ रोड पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास घर लौट रही स्कूटी सवार युवती को बाइक सवार युवकों ने टक्कर मार दी। सड़क हादसे के दौरान युवती सड़क पर गिरकर घायल हो गई। सूचना पर पहुंचे देहात थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार ने एंबुलेंस की मदद से युवती को अस्पताल में भर्ती कराया और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है।
मामला बुधवार की शाम का है जब एक युवती होली खेलकर स्कूटी पर सवार होकर अपने घर लौट रही थी कि रास्ते में गढ़ रोड पर CHC के पास बाइक पर सवार होकर आए युवकों ने टक्कर मार दी। सड़क हादसे के दौरान युवती घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवती को अस्पताल पहुंचाया।
लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025
























