हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र की फ्रीगंज रोड पर स्थित एक निजी अस्पताल के पास एक बाइक पर सवार तीन युवकों ने युवती को टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल युवती को अस्पताल में भर्ती कराया जिसका उपचार चल रहा है। पुलिस ने मामले में पीड़िता की तहरीर के आधार पर एक नामजद व दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
कोमल गोस्वामी ने बताया कि वह एक अस्पताल से ड्यूटी कर अपने घर लौट रही थी कि 19 नवंबर की शाम को फ्रीगंज रोड पर एक बाइक पर सवार होकर आए तीन युवकों ने उसे टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर एक नामजद व दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
हापुड़: सुपर 99 से खरीदें दिवाली के लिए गिफ्ट्स और भी बहुत कुछ: 6396676540






























