हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर के ब्रजघाट में एक सात साल की बच्ची मिनी ट्रक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई जिसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। बच्ची की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
ब्रजघाट निवासी प्रदीप ने बताया कि उसकी 7 साल की बेटी डब्बू मंगलवार की दोपहर अन्य बच्चों के साथ घर के बाहर खेल रही थी। तभी प्रदीप का कोई परिचित गली में खड़ा मिनी ट्रक लेकर चल दिया जिसकी चपेट में अगर बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। जब अन्य बच्चों ने शोर मचाया तो चालक ने ब्रेक लगाए। आनन-फानन में घायल बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्चों की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
ये भी पढ़ेः दुष्कर्म के बाद बंद कराया गया होटल फिर से हुआ चालू
दातों का इंप्लांटेशन कराएं: 7668219093




























