
👁 0 views Views
कार्तिक पूर्णिमा मेला स्थल से युवती लापता, जांच शुरू
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद मेरठ के एक गांव की रहने वाली युवती ने गढ़मुक्तेश्वर थाने में तहरीर देकर बताया कि उसकी चचेरी बहन परिवार के साथ कार्तिक पूर्णिमा मेले में गंगा स्नान के लिए आई थी। स्नान करने के बाद वह कपड़े बदलने के लिए चेंजिंग रूम की तरफ गई लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटी। ऐसे में उसे काफी तलाशा लेकिन सफलता हाथ ना लगी। बहन की तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।





























