👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के मौहल्ला मजीदपुरा से एक युवती का अपहरण कर जबरन उसका विवाह एक अन्य युवक से लोगों ने करा दिया। इस सिलसिले में पुलिस ने मजीदपुरा के ही सात लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है।
मजीदपुरा के एक व्यकित ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि फिरोज बिल्डिंग, मजीदपुरा, आवास विकास कालोनी के कुछ लोगों ने मिलकर उसकी बहन का अपहरण कर लिया और एक षडयंत्र के तहत उसकी शादी करा दी। पुलिस ने सात नामजद आरोपियों के विरुद्ध धारा 366, 504,506 तथा 120बी के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288

































