👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र के मोहल्ला बनारसीपुरा की रहने वाली एक युवती शुक्रवार की देर रात देवनंदिनी फ्लाईओवर की सीढ़ियों से गिर गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती को अस्पताल में भर्ती कराया और मामले की जांच शुरू कर दी। शुक्रवार की देर रात गढ़ रोड पर स्थित देव नंदिनी फ्लाईओवर के पास उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवती फ्लाईओवर की सीढ़ियों से गिर गई। आनन-फानन में पुलिसकर्मियों ने युवती को अस्पताल में भर्ती कराया और मामले की छानबीन में जुट गई। बता दें कि फ्लाईओवर की सीढ़ियों से गिरी युवती को देख आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। चीख पुकार सुनकर लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को अवगत कराया जिसके बाद अस्पताल में युवती को भर्ती कराया गया।




























