
बंदरों के हमले के दौरान सीढ़ी से गिरी बच्ची
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के गांव शाहपुर में बंदरों के झुंड ने रविवार को एक बच्ची पर हमला कर दिया जिससे बच्ची घायल हो गई। बच्ची बंदरों के हमले के दौरान सीढ़ियों से गिर गई जिससे उसके पैर में फ्रैक्चर हो गया। परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे जहां बच्ची का उपचार कराया।
दीपक ने बताया कि उनकी बेटी मोनिका रविवार को घर की छत पर खेल रही थी। तभी बंदरों का झुंड अचानक आ गया जिसके बाद बच्ची घबराकर भागने लगी तो वह सीढ़ियों से गिर गई और उसका पैर फिसल गया। इसके बाद उसे अस्पताल ले गए जहां बिटिया को प्लास्टर चढ़ा है। क्षेत्रवासियों ने बंदरों को पकड़वाने की मांग की है।
मोना ड्रीम गैलरी से 999/- की शॉपिंग पर 1 GIFT FREE: 9927143205, 7817840559





























