👁 0 views Views
ट्रेन की चपेट में आने से युवती की मौत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक युवती की दर्दनाक मौत हो गई। मामले की जानकारी मिलने पर आरपीएफ मौके पर पहुंची जिसने शव को कब्जे में लिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मृतक की शिनाख्त रिया उर्फ छुटकी के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि मनोज कुमार की बेटी रिया रेलवे ट्रैक पार कर रही थी कि इस दौरान वह ट्रेन की चपेट में आ गई जिससे उसकी मौत हो गई।
मृतका हापुड़ के रेलवे स्टेशन के पास स्थित रेलवे क्वार्टर में रह रही थी। रिया सोमवार को रेलवे ट्रैक पार कर रही थी कि इसी बीच मौके से गुजर रही ट्रेन की चपेट में है आ गई जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची आरपीएफ ने मामले की जांच शुरू कर दी।
































