👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की मोदीनगर रोड पर स्थित गाँव बदनौली में काले नाले (छोईया) में एक विशालकाय अजगर निकले से हड़कंप मच गया। गांव निवासी विनित चौधरी ने बताया कि जब वह हापुड़ से गांव जा रहा था तो उसने सड़क के किनारे एक विशालकाय अजगर को देखा। उसने तुरंत गांव में इसकी सूचना देकर वन विभाग को फ़ोन किया।
जब तक वन विभाग की टीम गांव में पहुँची तब तक अजगर छोईया में जा चुका था । शाम को एक बार फिर अजगर बाहर आया तो विनित चौधरी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने खुद ही उसे पकड़ लिया और वन विभाग की टीम के सुपुर्द कर दिया । तब जाकर ग्रामीणों की सांस में सांस आयी।
घर बैठे वाहनों में लगवाएं जीपीएस ट्रैकिंग सिस्टम: 8126293996





























