
महिला कबडडी प्रतियोगिता गाजियाबाद टीम ने जीती
हापुड, सूवि(ehapurnews.com): खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश लखनऊ एवं कबडडी संघ उत्तर प्रदेश के समन्वय से जिला खेल कार्यालय हापुड़ के द्वारा डी०आर० इन्टरनेशनल स्कूल गढ़मुक्तेश्वर में दिनांक 19 मार्च 2025 से 21 मार्च 2025 तक तक आयोजित 03 दिवसीय ओपन स्टैंट आमन्त्रण महिला कबडडी प्रतियोगिता का आज विधिवत रूप से समापन हुआ जिसमें जनपद गाजियाबाद की टीम ने जनपद मेरठ की टीम को 51-38 अकों से पराजित कर प्रतियोगिता के विजेता होने का गौरव प्राप्त किया। प्रतियोगिता के समापन एवं पुरुस्कार वितरण समारोह के सयुक्त मुख्य अतिथि साक्षी शर्मा उपजिलाधिकारी गढ़मुक्तेश्वर एवं अवनीश त्यागी प्रदेश प्रवक्ता बीजेपी एवं अतिविशिष्ट अतिथि हरेन्द्र तेवतिया माननीय विधायक गढ़मुक्तेश्वर रहे। जिन्होने दीप प्रजविलत कर एवं फाईनल मुकाबलों के प्रतिभागी टीमों के खिलाडियों एवं उ०प्र० कबडडी संघ के निर्णायक मण्डल के पदाधिकारियों से परिचय प्राप्त कर कबडडी प्रतियोगिता के मुकाबलों को प्रारम्भ करवाया। तथा उनके द्वारा अपने सम्बोधन में सभी खिलाडियों का उत्साहवर्धन किया। अतिथियों के प्रागंण में उपस्थित होने पर श्रीमति मधु अवस्थी उपकीडाधिकारी हापुड द्वारा पुष्पगुच्छ भेट कर स्वागत किया गया। इस अवसर श्रीमति मधु अवस्थी उपकीडाधिकारी हापुड, द्वारा मुख्य अतिथि को संज्ञानित करवाया गया कि ओपन स्टैंट राज्य स्तरीय सीनियर महिला कबडडी प्रतियोगिता में राज्य की 10 टीमों जिसमें स्थानीय टीम हापुड के अतिरिक्त मेरठ, बॉदा, शामली, बिजनौर, अमरोहा, मुजफ्फर नगर, गाजियाबाद, फर्रुखाबाद सहारनपुर जनपदों की टीमो ने प्रतिभाग किया है। प्रतियोगिता के आयोजन के अवसर पर उ०प्र० कबडडी संघ के निर्णायक मण्डल के सदस्यों के रूप में श्री सुरेश कुमार सिंह मौ० अकरम, अजय गुप्ता, पी० के० पाण्डेय, हुबलाल, कु० राजश्री, सन्दीप कुमार, जितेन्द्र कुमार नागर विकास कुमार, रामपाल सिंह, रघुपति यादव, सजीव कुमार सिंह. एवं डी०आर० इन्टरनेशनल स्कूल के प्राचार्य डा० सन्दीप त्यागी एवं प्रबन्धक श्री प्रदीप त्यागी तथा डायरेक्टर डा० तेजिन्द्र सिंह सिन्धु, खेल शिक्षिका डा० सुषमा रानी खेलों इन्डिया प्रशिक्षक तनवीर, श्री राकेश कुमार, कनिष्ट सहायक जिला खेल कार्यालय बुलन्दशहर एवं जिला चिकित्सालय की चिकित्सीय टीम एवं पुलिस विभाग की सुरक्षा टीम आदि के साथ साथ प्रदेश के विभिन्न जनपदों की टीमों के साथ आये टीम मैनेजर, आदि के साथ साथ विभिन्न खेलों के वरिष्ठ खिलाडी एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। प्रतियोगिता समापन एवं पुरुस्कार वितरण समारोह कार्यकम का संचालन डा० सन्दीप त्यागी प्राचार्य डी०आर० इन्टरनेशनल स्कूल गढ़मुक्तेश्वर द्वारा किया गया। इस अवसर पर मधु अवस्थी उपकीडाधिकारी द्वारा बताया गया कि प्रतिभागी टीमों के खिलाडियों को खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश लखनऊ के निर्देशानुसार निर्धारित मानक के अनुरूप सभी आवश्यक व्यवस्थायें जिला खेल कार्यालय हापुड द्वारा उपलब्ध करायी गयी। प्रतियोगिता के अन्त में श्रीमति मधु अवस्थी उपकीडाधिकारी द्वारा मुख्य अतिथि आफीशियल, पत्रकार मीडिया एवं प्रबन्धक डी०आर० इन्टरनेशनल स्कूल सहित प्रतियोगिता के सभी प्रतिभागिओं का आभार व्यक्त किया।
कबडडी महिला प्रतियोगिता के अन्तिम दिवस के परिणाम निम्नानुसार है:-1- प्रतियोगिता का पहला सेमीफाईनल मैच जनपद मेरठ एवं बिजनौर की टीमों के मध्य खेला गया जिसमें मेरठ की टीम ने विजयी प्राप्त कर प्रतियोगिता के फाईनल में प्रवेश किया।
2- प्रतियोगिता का दूसरा सेमीफाईनल मैच जनपद गाजियाबाद एवं शामली की टीमों के मध्य खेला गया जिसमें गाजियाबाद की टीम ने विजयी प्राप्त कर प्रतियोगिता के फाईनल में प्रवेश किया।
3- प्रतियोगिता का फाईनल मैच जनपद मेरठ एवं गाजियाबाद की टीमों के मध्य खेला गया जिसमे बड़े ही सघर्ष पूर्ण मैच में जनपद गाजियाबाद की टीम ने जनपद मेरठ की टीम को 51-38 अकों से पराजित कर ओपन स्टैंट राज्य स्तरीय सीनियर महिला कबडडी प्रतियोगिता की विजेता टीम का खिताब हासिल किया।
दिल्ली-एनसीआर का Authority Approved एवं RERA REGISTERED सबसे सस्ता घर Swimming pool, Club House एवं समस्त सुविधाओं के साथ मात्र 39 लाख से शुरू.
कॉल करें 95-2080-7055




























