👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के गांव सरावा में रविवार की शाम गाजियाबाद एसओजी की टीम एक आरोपी को पकड़ने के लिए पहुंची। सिविल ड्रेस में आए पुलिसकर्मियों ने नामकरण संस्कार में शामिल हुए एक आरोपी को दबोच लिया। बताया जा रहा है कि आरोपी गैंगस्टर में निरुद्ध था लेकिन सिविल ड्रेस में होने के चलते पुलिसकर्मियों की पहचान नहीं हो सकी। इसके बाद गांव वालों ने इसका जमकर विरोध किया और आरोपी मौका देखकर फरार हो गया। सूचना मिलने पर हापुड़ कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और जांच में जुट गई। ग्रामीणों के विरोध से गाजियाबाद एसओजी को बैरंग लौटना पड़ा।
हापुड़ में चखे अमृतसरी छोले और चूर-चूर नान का स्वाद: 8979755041, 7055225333




























