हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के हाईवे पर सरस्वती मेडिकल कॉलेज के सामने रविवार को एक सड़क हादसे के दौरान व्यक्ति की मौत हो गई जिससे परिवार में कोहराम मचा है जबकि उसका बेटा सड़क हादसे में घायल हो गया जिसका उपचार चल रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी और परिजनों को मामले से अवगत करा दिया है।
पिलखुवा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुमन कुमार ने बताया कि एक बाइक पर गाजियाबाद के लोनी के गांव जावली निवासी जय भगवान पुत्र गणेशी अपने पिता गणेशी पुत्र मृत्यु के साथ कहीं जा रहे थे। जैसे ही बाइक सरस्वती मेडिकल कॉलेज के सामने पहुंची तो बाइक अचानक फिसल गई जिसके चलते यह हादसा हुआ। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने गणेशी को मृत घोषित कर दिया। उसके पुत्र जय भगवान का उपचार चल रहा है। पुलिस ने परिजनों को मामले से अवगत कराया। इसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने बाइक को कब्जे में ले लिया और जांच शुरू कर दी।
30 हजार देकर ई-रिक्शा ले जाएं, साथ में टीवी, वाशिंग मशीन या आरओ बिल्कुल फ्री: 7906867483































